बुधवार, 13 अक्तूबर 2021

Aryan Khan की  गिरफ्तारी  पर  Shatrughhan Sinha  ने  दिया  चौंकाने  वाला  बयान , कहा  शाहरुख खान  की  वजह  से  उनका लड़का............

आर्यन को निशाना बनाए जाने पर शत्रुघ्न ने आगे बात की और कहा, 'मुझे लगता है शाहरुख ही कारण है कि उनके लड़के को निशाना बनाया जा रहा है। मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट जैसे और भी नाम हैं, लेकिन कोई उनके बारे में कोई बात नहीं कर रहा है। पिछली बार जब ऐसा हुआ था, तो ध्यान दीपिका पादुकोण पर था। हालांकि इसमें और भी कई नाम भी शामिल थे और जाने-माने नाम भी थे लेकिन ध्यान केवल उन्हीं पर था। 
                                             Shatrughan Sinha on Aryan Khan Drug Case: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने हाल ही में ईटाइम्स के साथ बातचीत में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) के कथित ड्रग मामले को लेकर बात की है। आर्यन खान को मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज शिप पर एनसीबी की छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया था। 
           फिल्म इंडस्ट्री के बारे में बात करते हुए शत्रुघ्न ने कहा, 'कोई भी आगे नहीं आना चाहता। हर कोई सोचता है कि ये हमारी प्रॉब्लम नहीं है और जिसकी भी है वो खुद इससे निपटेगा। वे चाहते हैं कि इंसान अपनी लड़ाई खुद लड़े। इंडस्ट्री डरे हुए लोगों का एक ग्रुप है। गोदी मीडिया की तरह ही वे गोदी कलाकर हैं।' 
                   क्या शाहरुख खान को उनके धर्म के आधार पर निशाना बनाया जा रहा है। इस बारे में शत्रुघ्न ने कहा, 'हम यह नहीं कह सकते कि इस मामले में उनका धर्म बीच में आ रहा है लेकिन कुछ लोगों ने अब इस सब्जेक्ट का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है, जो बिल्कुल भी सही नहीं है। जो भी भारतीय है वह भारत का पुत्र है और हमारे संविधान के तहत सभी समान हैं।

बीमार  पत्नी  की  देखभाल करने  के  बजाए  उसे अकेला  तड़पता  छोड़ गया  था  ये  एक्टर , लाइफ में की इतनी  शादियां ............. 



मुंबई. बॉलीवुड के जानेमाने सिंगर और गुजरे जमाने के एक्टर किशोर कुमार (Kishore Kumar) का आज यानी बुधवार को 34वीं डेथ एनिवर्सरी है। उनका निधन 13 अक्टूबर, 1987 को मुंबई में हुआ था। भले ही वे आज इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनकी गायिकी और अदायगी को आज भी याद किया जाता है। उनका गाया हुआ हर गाना सुपरहिट रहा। उन्होंने फिल्म की हर विधा में अपना हाथ आजमाया और सफल साबित हुए। इसके अलावा किशोर कुमार को उनकी बिंदास शख्सियत के लिए जाना जाता है। फिल्म सेट से लेकर निजी जिंदगी में वह बहुत मनमौजी किस्म के इंसान थे। उन्होंने लाइफ में 4 शादियां की। हालांकि, उनकी मैरिड लाइफ ज्यादा सफल नहीं रही। नीचे पढ़े किशोर कुमार की जिंदगी से जुड़ी वो बातें जिन्हें शायद कम ही लोग जानते हैं... 
                                                                                                                                     1929 को खंडवा में जन्में किशोर कुमार का असली नाम आभास कुमार गांगुली था, लेकिन प्यार से उन्हें गंगोपाध्याय बुलाया जाता था। किशोर कुमार ने अलग-अलग भाषा में करीब 1500 से ज्यादा गाने गाए हैं। 
                                                                                                        बता दें कि किशोर कुमार अपनी लाइफ में 4 शादियां की थी। इनमें से मात्र एक पत्नी लीना चंदारवकर ही जिंदा है बाकी सभी का निधन हो गया है। किशोर ने 27 साल की मधुबाला से धर्म बदलकर शादी की थी। लेकिन शादी के बाद उन्होंने मधुबाला को धोखा दिया था। 
                                                                                                                                                            मधुबाला की बहन मधुर भूषण ने एक इंटरव्यू में बताया था-जब मधुबाला बीमार थीं और हम इलाज के लिए लंदन जाने की प्लानिंग कर रहे थे। उस दौरान किशोर कुमार ने उनको प्रपोज किया। पिता चाहते थे कि मधुबाला डॉक्टर्स की राय लें और पूरी तरह ठीक होने के बाद ही शादी करें। लेकिन दिलीप कुमार से मिले धोखे से गुस्साई मधुबाला ने तुरंत किशोर कुमार से शादी कर ली। 
                                                        उन्होंने बताया था-27 साल की उम्र में 1960 में इनकी शादी हुई। जैसे ही डॉक्टर्स ने बताया कि वे ज्यादा दिनों तक नहीं जी पाएंगी, तब किशोर भाई ने मुंबई के कार्टर रोड में बंगला खरीदा, उन्हें वहां नर्स और ड्राइवर के साथ छोड़ दिया। चार महीने में एक बार मिलने आते थे। उन्होंने मधुबाला का फोन उठाना भी बंद कर दिया था। उन्होंने मधुबाला को धोखा दे दिया। वह अच्छे पति नहीं थे। 
                                                                                                                             किशोर कुमार के करियर की शुरुआत तो कुछ खास नहीं थी। वे सिंगिंग में अपना करियर बनाना चाहते थे मगर उनके बड़े भाई चाहते थे कि वे एक्टिंग में आगे बढ़ें। इसी कशमकश में उनकी शुरुआती फिल्में फ्लॉप हो गईं क्योंकि एक्टिंग में उनका जरा भी मन नहीं लगता था। साथ ही उन्हें सिंगिंग में भी मौका नहीं मिल रहा था। 
                                                                                                    एक समय ऐसा आया कि उनकी कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया। स्क्रीन पर उनका बिंदास अंदाज लोगों को पसंद आने लगा। इसके बाद किशोर का एक्टिंग में मन लगने लगा। फिर गाने का भी मौका मिला। इसके बाद से तो उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 
              किशोर कुमार की पर्सनालिटी में कुछ ऐसा था जो उन्हें दूसरों से एकदम अलग कर देता था। पैसों के मामले में भी किशोर पक्के थे। उनका एक ही फंडा था नो पेमेंट, नो वर्क। वे काम शुरू करने के पहले ही सारा पैसा ले लिया करते थे। 
                                  बता दें कि दोनों भाई यानी किशोर कुमार और आशोक कुमार के साथ 13 अक्टूबर का एक दुखद इत्तेफाक भी जुड़ा हुआ है। 13 अक्टूबर के ही दिन किशोर के बड़े भाई आशोक कुमार का जन्मदिन होता है। और यही वो दिन था जब किशोर कुमार का 58 साल की उम्र में निधन हो गया था।

शनिवार, 9 अक्तूबर 2021

Kaun Banega Crorepati 13 : घरवालों को लेकर बिग बी ने सुनाया ये किस्सा , कहा-कोरोना काल में..


 

लोकप्रिय टीवी क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13' के हालिया एपिसोड में होस्ट अमिताभ बच्चन ने अपने परिवार के बारे में एक किस्सा सुनाया। उन्होंने पहली बार खुलासा किया कि कोरोना काल में परिवार वाले चुपके से बाहर घूमने के लिए चले जाते थे। अमिताभ बच्चन ने कहा कि जब वह अपने परिवार के सदस्यों को बाहर जाने से रोकते थे, तो वे चुपके से घर से बाहर निकलकर चले जाते थे। दरअसल, इस शो की  प्रतिभागी दिव्या सहाय से बातचीत करते हुए अमिताभ बच्चन ने यह खुलासा किया।


दिव्या सहाय ने क्विज शो के दौरान होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ खूब मौज-मस्ती की। उन्होंने गेम खेलते हुए अपने जीवन की दिलचस्प घटनाओं को भी दर्शकों के साथ साझा किया। दिव्या सहाय ने बताया कि कोरोना-19 प्रतिबंधों के बीच वह घर से बाहर निकल जाती थीं। उनकी बात सुनकर अमिताभ को अपने घर का किस्सा याद आ गया और उन्होंने कहा हमारे  घर पर भी कुछ ऐसा ही होता था।

'घर वाले कहते थे हमने इंजेक्शन लिया हुआ है' 

अमिताभ ने बताया कि जब वह कहते थे कि कोरोना चल रहा है इस पर उनके घरवाले उनसे कहते थे हमने वैक्सीन ले रखी है। गौरतलब है कि दिव्या सहाय इस शो में अपनी बेटी और पति के साथ आई थीं। वह  कोलकाता में प्राथमिक स्कूल की शिक्षिका के रूप में काम करती हैं। उन्होंने क्विज शो शुरू होने से पहले अमिताभ का ऑटोग्राफ लिया।

शुक्रवार, 8 अक्तूबर 2021

भारत क्या ऐतिहासिक बिजली संकट की कगार पर खड़ा है?



भारत में आने वाले वक्त में अप्रत्याशित बिजली संकट खड़ा हो सकता है. भारत में 135 कोयले पर आधारित बिजली संयंत्र हैं जिनमें से आधे से अधिक कोयले की तंगी झेल रहे हैं क्योंकि कोयला भंडार में गंभीर कमी आ गई है.

ऐसा क्यों हो रहा है?

ये संकट कई महीनों से पैदा हो रहा है. कोविड महामारी की दूसरी लहर के बाद भारत की अर्थव्यवस्था में तेज़ी आई है और बिजली की मांग भी अचानक बढ़ी है. 


बीते दो महीनों में ही बिजली की ख़पत 2019 के मुकाबल में 16 प्रतिशत बढ़ गई है. इस बीच दुनियाभर में कोयले के दाम 41 फ़ीसदी तक बढ़े हैं जबकि भारत का कोयला आयात दो साल में सबसे निचले स्तर पर है. 


भारत में यूं तो दुनिया में कोयले का चौथा सबसे बड़ा भंडार है, लेकिन ख़पत की वजह से भारत कोयला आयात करने में दुनिया में दूसरे नंबर पर है.

 सरकार क्या कर सकती है?

भारत अपनी क़रीब 140 करोड़ की आबादी की ज़रूरतों को कैसे पूरा करे और भारी प्रदूषण करने वाले कोयले पर निर्भरता कैसे कम करे, हाल के सालों में ये सवाल भारत की सरकारों के लिए चुनौती बना रहा है.


डॉक्टर नंदी कहते हैं कि ये समस्या इतनी बड़ी है कि इसका कोई अल्पकालिक हल नहीं निकाला जा सकता है.


नंदी कहते हैं, "सबसे महत्वपूर्ण बात है कि इसका दायरा बहुत बड़ा है. हमारी बिजली का एक बड़ा हिस्सा थर्मल पावर (कोयले) से आता है. मुझे नहीं लगता कि अभी हम ऐसी स्थिति में पहुंच गए हैं कि थर्मल पावर का कोई प्रभावी विकल्प ढूंढ सकें. मैं ये मानता हूं कि ये भारत के लिए एक चेतावनी है और भारत को संभलना चाहिए. लेकिन मुझे नहीं लगता कि हमारी ऊर्जा ज़रूरतों में कोयले पर निर्भरता को जल्द समाप्त किया जा सकेगा." 

गुरुवार, 7 अक्तूबर 2021

दिल्ली के साउथ एक्स में Wow Sandwich पर मिलेगा 'जम्बो सैंडविच' का मजा, एक बार ज़रूर करें ट्राई




Delhi Food Joints: (डॉ. रामेश्वर दयाल) जब भी कभी हम सैंडविच की बात करेंगे तो मन में यही विचार आएगा कि खाने में हल्का-फुल्का होगा और इसे खाने के बाद कुछ और भी खाना होगा. लेकिन खानपान की बदलती सोच ने सैंडविच की परिभाषा भी बदल दी है. अब तो ऐसे भारी-भरकम (जम्बो) सैंडविच मिलने लगे हैं कि उनको खाने के बाद कुछ खाने की इच्छा ही न रहे. स्वाद भी इनका इतना शानदार है कि आपको महसूस ही नहीं होगा कि आप ब्रेड से जुड़ा कोई व्यंजन खा रहे हैं. इस सैंडविच में इतना कुछ भरा होगा और साथ में यह जिस तरीके से सिका होगा कि खाते वक्त यह सब कुछ भुला देता है.


लगे हाथों आपको यह भी बता दें कि मुंबई का सैडविच हमेशा अव्वल माना जाता है. तो क्यों न हम आपको दिल्ली के एक ऐसे स्थल पर ले चलें, जहां सैडविच बनाने वाले मुंबई से ट्रेनिंग लेकर आए हैं. और तो और इस सैंडविच में यूज होने वाले मसाले भी मुंबई से ही मंगाए जाते हैं.


नई दिल्ली के सुपर पॉश इलाके साउथ एक्सटेंशन का नाम तो आपने सुना ही होगा. रिंग रोड से ही सटी साउथ एक्स मार्केट है जो देश-विदेश में मशहूर है. इसी मार्केट के जी ब्लॉक में ‘वाओ सैंडविच‘ पर आज
हम आपको लिए चलते हैं. यहां तक पहुंचना इसलिए भी आसान है, क्योंकि मैकडॉनल्ड्स का आउटलेट भी बगल में है. दुकान के ऑनर का कहना है कि हम पांच मिनट में आपको मुंबई की रंगत से भरपूर ऐसा
सैंडविच पेश करेंगे जो आपने दिल्ली में कहीं खाया नहीं होगा.


इनके पास मोटे तौर पर तीन तरह के सैंडविच हैं. इनमें ग्रिल सैंडविच, जंबो ट्रिपल टेकर और बिग साइज ब्रेड शामिल है. इन तीनों तरह के सैंडविच की भी करीब 30 वैरायटी है, जो आपकी भूख को बढ़ा देगी. इनमें साधारण ब्रेड बटर से लेकर, बटर जैम, बटर चीज़ जैम, चीज़ कॉर्न ग्रिल्ड, चीज़ सेजवान, चीज़ मायो ग्रिल्ड, पनीर मिक्स वेज, पनीर मशरूम चीज़, पनीर टिक्का सैंडविच जैसे भारी-भरकम सैडविच भी शामिल है. आप अपनी भूख्र और स्वाद के अनुसार किसी भी सैंडविच का चयन कर सकते हैं.

स्पेशल मुंबईया मसाला और चटनी है यूएसपी


एक सैंडविच को बनाने का तरीका पेश है, जिसे जानकर आपकी भूख बढ़ जाएगी और मन भी खुश हो जाएगा. सबसे पहले ब्रेड पर बटर लपेटा जाता है, उसके ऊपर हरी चटनी का लेप किया जाता है. इनके ऊपर सूखे आलू की स्पेशल डिश लगाई जाती है, फिर इनके ऊपर चीज़ को क्रश किया जाता है. इतना होने के बाद इस पर मेयोनीज, चटनी व मिक्स वेज की लेयर बिछाई जाती है. फिर इनके ऊपर मुंबई के स्पेशल मसाले का छिड़काव होता है और अंत में एक बार और चीज़ को क्रश किया जाता है. इस तरह से ब्रेड की तीन लेयर तैयार की जाती है. इस भारी-भरकम सैंडविच को तीन मिनट तक ग्रिल किया जाता है. उसके बाद प्लेट में रखकर साथ में हरी चटनी, टोमेटो सॉस और स्पेशल मुंबईया चटनी के अलावा कुछ आलू चिप्स के साथ परोस दिया जाता है. जैसे ही आपके मुंह में इसका एक टुकड़ा जाएगा, खुद-ब-खुद मुंह से निकलेगा Wow.


गार्लिक ब्रेड, पिज्जा का ले सकते हैं मज़ा




इस दुकान पर विभिन्न वैरायटी के गार्लिक ब्रेड भी मिलते हैं. उनका स्वाद भी लाजवाब है. खाइए और आनंद महसूस कीजिए. कीमत 100 से 150 रुपये के बीच है. आप चाहे तो यहां पर कई किस्म के पिज्जा का भी लुत्फ उठा सकते हैं. जिनकी कीमत 140 रुपये से लेकर 200 रुपये तक है. इस दुकान को अजय झा चलाते हैं. उनका कहना है कि यह दुकान तो 28 साल पुरानी है, लेकिन पहले काम कुछ और था.


वह बताते हैं कि उनके कई रिश्तेदार मुंबई में सैंडविच का काम करते हैं. उन्होंने कुछ साल उनके साथ रहकर सैंडविच बनाना सीखा. उसके बाद तीन साल पहले दिल्ली में अपनी सैंडविच शॉप खोल ली. उनका कहना है कि सैंडविच के लिए स्पेशल मसाला व चटनी का मसाला वह मुंबई से ही मंगाते हैं. इसलिए लोग मानते हैं कि हमारे सैंडविच का स्वाद कुछ अलग हटकर है. इनका ‘जैन सैंडविच’भी खासा नाम कमा रहा है. सुबह 9 बजे सैंडविच का बाजार सज जाता है और रात 9:30 बजे तक काम चलता है. कोई अवकाश नहीं है.

टी-20 विश्व कप: रिपोर्ट में दावा- विराट का इन तीन खिलाड़ियों से चल रहा मतभेद, इसलिए मेंटर बनाए गए धोनी


सार

यह पूरा विवाद न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद शुरु हुआ है। कोहली ने मैच के बाद कई सीनियर खिलाड़ियों के मैच के प्रति रवैये को लेकर बोर्ड से शिकायत की थी। पढ़िए...


विस्तार

टीम इंडिया में चल रहा मतभेद अब खुल कर सामने आ गया है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि विराट कोहली और टीम के कुछ खिलाड़ियों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था। इसी को ठीक करने के लिए पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को मेंटर के तौर पर टीम में लाया गया है। हम आपको बता रहे हैं कि ऐसा क्या हुआ कि धोनी अचानक से बतौर स्टाफ ही सही, लेकिन टी-20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में शामिल हो गए। 


धोनी को इसलिए शामिल किया गया

इनसाइड स्पोर्ट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, धोनी को सिर्फ मेंटर के तौर पर नहीं, बल्कि टीम को एकजुट करने के लिए लाया गया है। सूत्रों का कहना था कि भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में मतभेद काफी बढ़ गए थे। बीसीसीआई के लिए इसको संभाल पाना मुश्किल हो रहा था और उन्हें चिंता थी कि मतभेद की वजह से टी-20 विश्व कप में टीम का प्रदर्शन गिर न जाए। 




खिलाड़ियों ने बोर्ड से की थी शिकायत

बीसीसीआई के सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि टीम के कई खिलाड़ी कप्तान विराट कोहली को लेकर बोर्ड से शिकायत कर रहे थे। बीसीसीआई के सीनियर अधिकारियों को लगा कि धोनी जैसा व्यक्ति ही इस मतभेद को सुलझा सकता है, क्योंकि टीम के सभी खिलाड़ियों में उनके प्रति सम्मान है। 


टेस्ट चैंपियनशिप के बाद शुरु हुआ विवाद

दरअसल, यह पूरा विवाद न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद शुरु हुआ है। कोहली ने मैच के बाद कई सीनियर खिलाड़ियों के मैच के प्रति रवैये को लेकर बोर्ड से शिकायत की थी। इसमें चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे और रविचंद्र अश्विन जैसे खिलाड़ी शामिल है। इसके बाद उपकप्तान रहाणे ने बोर्ड सचिव जय शाह से कहा था कि टीम के कुछ खिलाड़ी खुश नहीं हैं। 


कोहली के खराब फॉर्म ने इस मामले को और उलझा दिया। माना जा रहा है कि कोहली का खराब फॉर्म में होकर दूसरे खिलाड़ियों को लेकर शिकायत करना बाकी सीनियर खिलाड़ियों को नागवार गुजरा। उनका मानना था कि कोहली का खराब फॉर्म ही उनके खराब फैसले के लिए जिम्मेदार है।


अश्विन को नहीं मिला कोहली का समर्थन

इसके बाद बोर्ड ने खिलाड़ियों से बातचीत कर मामले को सुलझाने की कोशिश भी की, लेकिन सफल नहीं हुए। टेस्ट चैंपियनशिप के बाद कोहली ने अश्विन को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी मौका नहीं दिया था। रिपोर्ट में बताया गया है कि हेड कोच रवि शास्त्री भी अश्विन को टीम में लेने के पक्ष में थे, लेकिन कोहली रवींद्र जडेजा को ही खिलाना चाहते थे। 


टेस्ट सीरीज के बाद टी-20 विश्व कप के लिए चुनी गई टीम में कोहली युजवेंद्र चहल को शामिल करना चाहते थे। वहीं, रोहित शर्मा ने अश्विन को शामिल करने का समर्थन किया था। इस फैसले से कोहली खुश नहीं थे।




कोहली ने टी-20 की कप्तानी छोड़ने का एलान किया

टी-20 विश्व कप के लिए टीम चुने जाने से पहले रिपोर्ट आई थी कि कोहली कप्तानी छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। बोर्ड ने हालांकि, इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया, लेकिन कोहली ने पिछले हफ्ते टी-20 में भारतीय टीम की कप्तानी छोड़ने का एलान कर दिया। यह दर्शाता है कि मामला बीसीसीआई के हाथों से निकल चुका है और वह जल्द से जल्द इसे सुलझाना चाहते हैं।



बुधवार, 6 अक्तूबर 2021

CSK के लिए कब आखिरी मैच खेलेंगे MS Dhoni? रिटायरमेंट को लेकर दिया बड़ा बयान

CSK के लिए कब आखिरी मैच खेलेंगे MS Dhoni? रिटायरमेंट को लेकर दिया बड़ा बयान 

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से रिटायरमेंट को लेकर बड़ा बयान दिया है. एमएस धोनी ने बताया है कि वो किस तरह और कहां पर अपना ... 

MS Dhoni Retirement Plan: आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है, लेकिन इस बीच कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने हैरान करने वाला बयान दिया है. मंगलवार को महेंद्र सिंह धोनी ने पहली बार आईपीएल से रिटायरमेंट और चेन्नई के लिए आखिरी मैच खेलने को लेकर अपने दिल की बात कही. धोनी ने पहली बार आईपीएल से रिटायरमेंट और चेन्नई के लिए आखिरी मैच खेलने को लेकर अपने दिल की बात कही. धोनी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वो CSK के लिए अपना आखिर मैच खेलने को लेकर अपने दिल की बात कही. धोनी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वो CSK के लिए अपना आखिरी मैच चेन्नई में ही फैंस के सामने खेलेंगे.   


मंगलवार को इंडिया सीमेंट्स के एक कार्यक्रम में एमएस धोनी ने ये बयान दिया. एमएस धोनी ने कहा कि अगर फेयरवेल की बात करें तो जब आप (फैंस) लोग मुझे सीएसके के लिए देखने आ सकेंगे, तब ही मेरा फेयलवेल होगा. ताकि आपको मुझे विदाई देने का मौका मिल सके. मुझे उम्मीद है कि हम चेन्नई में आएं और वहां मैं अपना आखिरी मैच खेलूं, ताकि फैंस वहां मौजूद रहें. 

 

कब होगी Shraddha Kapoor की शादी? पिता Shakti Kapoor ने दिया हैरान करने वाला बयान, बोले- अगले कुछ...


नई दिल्ली: अभिनेता शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) ने अपनी बेटी श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की सेलिब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ के साथ शादी की अफवाहों को खारिज कर दिया है. आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा कि अभिनेत्री ‘बहुत व्यस्त’ हैं. श्रद्धा, ने ‘हैदर’ और ‘हाफ-गर्लफ्रेंड’ में अभिनय किया था और अब रणबीर कपूर, बोनी कपूर (वह अपने अभिनय की शुरूआत कर रहे हैं) और डिंपल कपाड़िया अभिनीत लव रंजन फिल्म की शूटिंग कर रही हैं. लेकिन वह अपनी शादी (Shraddha Kapoor Wedding) की अफवाहों के कारण देर से चर्चा में रही हैं

शक्ति कपूर ने आईएएनएस के एक सवाल के जवाब के साथ अफवाहों पर विराम लगा दिया और बॉलीवुड खलनायक ने हंसते हुए कहा “कोई शादी नहीं कर रहा है!” उन्होंने फर्जी समाचार के प्रसार के लिए लोगों के खाली समय को दोषी ठहराया. 

कपूर ने कहा, “कोरोना के समय में सभी के पास समय है, इसलिए ये अफवाहें फैलने वाली हैं. एक पिता होने के नाते, क्या इस तरह की बातों का उन पर कोई असर होता है? मुझे इस इंडस्ट्री में 40 साल से ज्यादा हो गए हैं इसलिए मुझे परवाह नहीं न श्रद्धा, न ही उनकी मां और भाई के लिए है.”

उन्होंने आगे कहा, “किसी की शादी नहीं हो रही है और श्रद्धा बहुत व्यस्त हैं. वह अगले कुछ सालों तक व्यस्त रहने वाली हैं.” श्रद्धा ने 2010 में फिल्म ‘तीन पत्ती’ से डेब्यू किया था. उन्होंने ब्लॉकबस्टर ‘आशिकी 2’ के साथ सुर्खियों में अपना हिस्सा अर्जित किया. संयोग से, रोहन छेत्री दूसरी पीढ़ी के बॉलीवुड लेंसमैन भी हैं, जो प्रसिद्ध राकेश छेत्री के बेटे हैं


Aryan Khan की  गिरफ्तारी  पर  Shatrughhan Sinha  ने  दिया  चौंकाने  वाला  बयान , कहा  शाहरुख खान  की  वजह  से  उनका लड़का............ आर्यन क...